12 July 2026

आज भारत बना सांत्नी सब जगह जय श्री राम

0
IMG20240121225244.heic

जगह जगह अखण्ड रामायण पाठ तो कहीं कलश यात्रा,

अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को धूमधाम से मनाने हर में धूम,

ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया जाएगा श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,

सिहोरा- जय जय श्री राम अयोध्या नगरी में भगवान श्री राम का भव्य एवं विशाल मंदिर निर्मित किया गया है इस मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसे लेकर देश के विभिन्न विभिन्न शहरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इसी तारतम में सिहोरा नगर में भी इस कार्यक्रम को भव्यता देने के उद्देश्य से नगर के प्रतिष्ठित श्री राम जानकी मंदिर एवं हनुमान मंदिरों सहित नगर के समस्त मंदिरों में शनिवार देर शाम से ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है वहीं शिक्षा के केंद्रों से लेकर विभिन्न विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यालय में रविवार से ही सुंदरकांड पाठ श्री रामचरितमानस का गायन इत्यादि किया जा रहा है। वही 22 जनवरी को भव्य श्री राम शोभायात्रा कलश यात्रा एवं भंडारों का भी आयोजन नगर के मंदिरों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित स्थान में किया जा रहा है इसे लेकर लगातार पिछले 48 घंटे से तैयारी की जा रही है।

रौशनी से सराबोर हुआ नगर,

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए सभी हिंदू देवी देवताओं के मंदिरों एवं मुख्य मार्गों के आसपास बड़ी संख्या में रंगीन रोशनी से जगमग झालरों से इनकी सजावट की गई है साथ ही नगर के मुख्य मार्ग में भी चारों तरफ झालर एवं डीजे लगाए गए हैं जिनमें भगवान श्री राम से जुड़े गीत नगर में गूंजायमान है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर धूमधाम से मनाने तैयारी पूरी की जा चुकी हैं वहीं सिहोरा नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्री रामचरितमानस पाठ आयोजित किया जा रहे हैं वहीं सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत हवन पूजन के साथ भंडारा इत्यादि के कार्यक्रम भी पूर्ण कर लिए जाएंगे इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में भी भगवान श्री राम के भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

ढोलक मंजीरा के साथ छात्राओं, शिक्षकों ने गाए रामभजन,

 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है ही साथ ही शासकीय स्कूलों में भी भगवान श्रीराम की आरती, दीपोत्सव,भजनों, नारों का आयोजन किया  जा रहा है। जिसे देखो वही अपने अंदाज में भगवान श्री राम के स्वागत के लिए तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में खितौला नगर के एकीकृत शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में शनिवार को प्राचार्य जे एल खांडे के साथ शाला के शिक्षकों, छात्राओं ने ढोलक,मंजीरा, खंजनिया आदि देशी वाद्ययंत्रों की धुन पर भगवान श्रीराम के नारों, भजनों एवम गीतों को सामूहिक गायन प्रस्तुत किया।

सबसे पहले माध्यमिक शिक्षक प्रियंका नायक के नेतृत्व में बच्चों विद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर सुन्दर रंगोलियां सजाई, फिर उसमें चारों ओर दीपोत्सव जलाया, मां सरस्वती की पूजन अर्चन किया।

छात्राओं के साथ, शाला की शिक्षिकाओं क्रमशःसंतोषी कोरी, रंजना चौरसिया, दीप्ति सिंह,मंजू दुबे सरिता तिवारी, आरती नायक ने भगवान श्रीराम के बहुत से भजन गाए। भगवान श्रीराम के चल रहे भजन “राम आयेंगे” की धुन पर छात्राएँ खुशी से झूम उठी और नृत्य भी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक जय प्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, महेन्द्र त्रिपाठी,योगेंद्र मिश्रा, डी के गौतम, अक्षय चौदहा,अहसान अंसारी, प्रियंका नायक, दीप्ति सिंह, रंजना चौरसिया मंजू दुबे सरिता तिवारी आरती नायक सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *