राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस स्कूलों में बच्चो को खिलाई टेबलेट

September 10, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी……..बहोरीबंद के कुआं सेक्टर के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र में 1 से 19 साल के बच्चों को कृमिनाशक एलबेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी दवाई सरकारी और प्राइवेट स्कूल सहित आंगनवाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी। दवा खिलाने से बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों के सक्रमण से बचाव होगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को एलबेंडाजोल दवा उपलब्ध कराई गई है। स्कूलों में ये दवा नोडल टीचर की उपस्थिति में खिलाई जाएगी। गोली सेवन के तरीके और इससे होने वाले फायदों की जानकारी के लिए स्कूलों में नोडल टीचर को प्रशिक्षित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ-साथ सोशल इनफ्लुएंसर्स को भी शामिल किया गया है, जिससे एनीमिया को दूर करने और समाज में सकारात्मक माहौल का निर्माण करने में इनका सहयोग लिया जा सके।

⏩न्यूट्रीशनल एमीमिया के कारण पेड में कीड़े

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) संगीता जोगी ने कहा कि न्यूट्रीशनल एनीमिया का एक बड़ा कारण पेट में कीड़े होना भी है। कृमिनाशक दवा का सेवन करवाकर कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। एनीमिया से बच्चों के बौद्धिक और शैक्षणिक विकास के साथ ही शारीरिक वृद्धि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित होती है।

RELATED POSTS

View all

view all