सिहोरा:ग्राम पंचायत देवरी नवीन में फर्जी वाड़ा का मामला

September 25, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा… जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत देवरी नवीन में सीसी रोड़, नाडेप और शोक फिट निर्माण में फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है, सबसे बड़ी बात तो यह है की शिकायतकर्ता द्वारा 9 सितंबर 2024 को जनपद सीईओ के नाम जनपद कार्यालय सिहोरा में लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन अधिकारियों ने इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की तो शिकायतकर्ता द्वारा पुनः जनपद सीईओ के नाम शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की मांग की है।
चिखली निवासी अरविंद पटेल ने पुनः सिहोरा जनपद सीईओ के नाम लिखित शिकायत देते हुए बताया की ग्राम पंचायत देवरी नवीन के ग्राम चिखली, मदोवर, देवरी नवीन वर्तमान स्थिति में मौका वारदात में न शोक फिट न ही नाडेप नही पाए जा रहे न ही बनाये गये है, लेकिन उसकी राशि निकालकर खर्चा कर ली गई। ग्राम देवरी नवीन में रपटा निर्माण का कार्य होना था जो की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अपसंरचना योजना के तहत जो राशि आई थी, 1500000 जिसका कार्य कुछ भी कार्य नही कराया गया और राशि 105719 निकालकर दिनांक 08/04/2024 को खर्चा कर ली गई है।
इनका कहना है
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है
हमने टीएम गठित है की है टीम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
सिहोरा जनपद पंचायत सीईओ
जितेंद्र गुप्ता

RELATED POSTS

View all

view all