स्वच्छता दिवस पर हुआ  सफाई कर्मचारियों का सम्मान 

October 2, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा….. महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पालिका परिषद सिहोरा  द्वारा बीआरसी भवन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे के मुख्य अतिथि एवं अन्य पार्षदों श्रीमती रीता शुक्ला श्रीमती लीला सुप्पी बर्मन प्रमोद  चौधरी  सुप्पी बर्मन  सुनील चक्रवर्ती की उपस्थिति में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता संरक्षकों का सम्मान पुष्पमाला एवं पुष्प कुछ भेंट कर किया गया इस अवसर पर श्रीमती संध्या दिलीप दुबे द्वारा सफाई कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के यथा संभव प्रयास किए गए। नगर पालिका परिषद सिहोरा की ओर से  नमन श्रीवास्तव  राकेश गुप्ता  विजय बैगा चमन श्रीवास   संतोष तिवारी  अरुण उपाध्याय  संतोष बैगा  अमर सिंह चौहान  भैया जी दुबे  संजय पाठक  हैप्पी बर्मन  शिवम तिवारी एवं नगर पालिका का स्टाफ उपस्थित रहा

RELATED POSTS

View all

view all