47 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 380 किलोग्राम लहान जप्त

October 23, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के पालन में कलेक्टर महोदय जबलपुर के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी जबलपुर के निर्देशन पर अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार  को आबकारी वृत्त सिहोरा के खितोला व सकरी मोहल्ले में अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। जिसमें 47 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 380 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जप्त की गयी मदिरा एवं लहान की अनुमानित राशि लगभग 45050/-रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी,आबकारी मुख्य आरक्षक श्री नेकलाल बागरी, आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिंह ऐंटिया, अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी व ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सम्मिलित रहे। अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all