सिहोरा के औद्योगिक क्षेत्र हरगढ स्थित जैन माइंस का कारनामा
October 26, 2024 | by janmatnews.co.in
सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,
सिहोरा……जहाँ एक ओर सरकार नदी तालाबों के संरक्षण के लिए हजारों करोड़ रुपये लगाकर उन्हें जीवित रखने का भरसक प्रयास कर रही हैं वहीं इन जल स्रोतों के जल का उपयोग करने वाली फैक्ट्रियों के संचालक इन्हें बर्बाद करने में लगे हुए हैं जिसके कारण इन नदियों का जल दूषित हो रहा है और इसमें रहने वाले जलजीव मर रहे हैं।लेकिन इसको देखने वाले अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए हैं।मामला औद्योगिक क्षेत्र हरगढ के जैन माइंस का है जहाँ माईन्स का गन्दा पानी और मलबा जीवनदायिनी हिरन नदी के निर्मल जल को दूषित कर रहा है, जिससे हिरन नदी के पानी पर निर्भर मनुष्यो और जलीय जीवों के जीवन संकट के बादल छा रहे हैं।इसे रोकने के लिए विगत कई वर्षों से क्षेत्रीय नेता किसान और आम लोग भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा वहीं इस मामले में गत दिवस हरगढ सरपँच सहित ग्रामीणो ने क्लेक्टर के यहां शिकायत देते हुए हिरन नदी में माइंस द्वारा छोड़े जाने वाले गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

RELATED POSTS
View all