12 July 2026

गोसलपुर  पुलिस ने  बुढागर में  जुआ फड़ पर दी दबिश 10 आरोपी गिरफ्तार

0

सिहोरा……  थाना गोसलपुर में निरीक्षक राजेंद्र मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बुढागर में जुआ खेल रहे आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस रेड के दौरान कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से ₹63,500 नकद और 52 ताश की पत्तियाँ बरामद की गई हैं।

घटना का विवरण:
दिनांक 4 नवंबर 2024 को रात करीब 11:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सचिन चौरसिया के घर के पीछे, बूढ़ागर (गांधीग्राम) में कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी श्री राजेंद्र मर्सकोले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि कुछ लोग लाईट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन निरीक्षक राजेंद्र मर्सकोले और उनकी टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी:1. बबलू उर्फ बालकिशन चौरसिया (54 वर्ष) 2. मुकेश असाटी (35 वर्ष) 3. सचिन चौरसिया (33 वर्ष) 4. लकी उर्फ अजय चौरसिया (29 वर्ष) 5. अरविंद चौरसिया (28 वर्ष ) 6. प्रहलाद खगार ठाकुर (32 वर्ष) 7. विनय चौरसिया (35 वर्ष) 8. आकाश असाटी (35 वर्ष) 9. मिलन चौरसिया (40 वर्ष) 10. लक्ष्मीकांत चौरसिया (44 वर्ष)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेंद्र मर्सकोले, सहायक उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक राहुल पटेल, रिषी रोहित, रवींद्र सिंह, पुष्पेंद्र धुर्वे, संदीप विश्वकर्मा और सैनिक मस्तराम पटेल शामिल थे।

कानूनी कार्यवाही:
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से जुआ सामग्री और नकदी जब्त कर ली गई। मामले में जुर्म बांड होने के कारण आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया।

निष्कर्ष:
थाना प्रभारी श्री राजेंद्र मर्सकोले और उनकी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने में सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *