वी किडीज़ स्कूल , में वार्षिकोत्सव खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभाओं को दिए पुरस्कार

0

कार्यक्रम में प्रिंसिपल श्रीमती मधु त्रिपाठी ने कहा-

जबलपुर सभी माता पिता एवं शिक्षकों का कर्तव्य है कि बच्चों को एक सभ्य नागरिक बनाने का प्रयास करें उन्हें अनुशासन प्रेम एवं वात्सल्य का ज्ञान दें। बच्चे माता पिता एवं शिक्षकों के दिए हुए गुणों से आवेष्ठित होकर ही अच्छे इंसान बन पाते हैं अर्थात इनकी भूमिका बच्चे के हितैषी सलाहकार और मार्गदर्शक की होती है।

वामा शिक्षा एवं सामाजिक समिति के तत्वधान मे ए वी किडीज़ स्कूल, महाराजपुर ने अपने छठवें वार्षिक खेल दिवस का सफल कार्यक्रम 26th जनवरी 2024 को आयोजन किया और इसने छात्रों की शारीरिक फिटनेस, खेल कौशल और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया। जहां प्ले ग्रुप से कक्षा 5वीं तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और एथलेटिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक गतिविधि शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा शारीरिक कुशलता, मज़बूती एवं आत्मरक्षा का कराटे प्रदर्शन रहा ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम पुरस्कार सम्मानीत श्री गौरव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय कराटे कोच और खिलाड़ी रहे । इसके अलावा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष तिवारी – पार्षद एवम जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया पार्षद नगर निगम एम आई सी, डॉ. आर के श्रीवास्तव सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एवम प्रायोजक सचिन पटेल, प्रदीप प्रजापति, वीरेंद्र पटेल उपस्थित रहे । जिनका स्वागत वामा शिक्षा एवं सामाजिक समिति के सदस्य अमित कुमार सोनी, संदीप महोबिया के द्वारा किया गया ।
इसके अलावा शिक्षक रेखा तिवारी, सपना ठाकुर, खुशी दीक्षित, कीर्ति मिश्रा एवं अन्य स्कूल स्टाफ की मेहनत ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के इस मिश्रण ने कार्यक्रम में एक अनूठा और आनंददायक आयाम जोड़ा।
अभिभावकों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया, जिससे प्रोत्साहन और समर्थन का माहौल बना। छात्रों द्वारा प्रदर्शित खेल कौशल सराहनीय था, जिसमें निष्पक्ष खेल और टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed