जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक ने सुनी शिकायतें
November 19, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर….सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आये थे, 103 शिकायतें जिनमें अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, उपस्थित रहे।

RELATED POSTS
View all