जबलपुर/सिहोरा…आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा अंतर्गत लगातार क्षेत्र में बिक रही अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल ग्राम सकरी खितोला बाईपास, जुनवानी, अगरिया, पौड़ी खुर्द, झाँसी, गोसलपुर, बरनु, घोराकोनी, धरमपुरा, ह्रदय नगर से कुल 640 पाव 115.2 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा बरामद कर 10 प्रकरण म. प्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) व धारा 45 के पंजीबद्ध किये गए. कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 155750/-रु है | भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.
उपरोक्त समस्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी एवं आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी,फूल सिंह ऐंटिया,अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।
RELATED POSTS
View all