राष्ट्रीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
जबलपुर…प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर देशव्यापी खेलो इंडिया की कड़ी में पाटन विधायक श्री अजय बिश्नोई ने पाटन में अस्मिता खेलो इंडिया के नाम पर राष्ट्रीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जो 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया जा रहा है।इस खेल में देशभर से आई सभी महिला खिलाड़ियों का विदाई समारोह 7 दिसंबर को कन्या पूजन की सनातनी परंपरा अनुसार दोपहर 12:00 बजे से व्यास गार्डन पाटन में किया जाएगा।

