15 दिसम्बर को रामेश्वरम जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 1 मार्च को रवाना होगी.
December 12, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर….मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 15 दिसम्बर को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है और अब यह स्पेशल ट्रेन 1 मार्च 2025 को जबलपुर से रामेश्वरम रवाना होगी।
कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वरम जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन आईआरसीटीसी लिमिटेड द्वारा इसके रखरखाव के मद्देनजर किया गया है। जबलपुर से रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिये चयनित वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में हुये इस परिवर्तन की सूचना संबंधित तहसील कार्यालय एवं जनपद कार्यालय के माध्यम से दी जा रही है।
RELATED POSTS
View all