तहसील कार्यालय शहपुरा में पदस्थ भृत्य निलंबित
December 17, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एक आदेश जारी कर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय द्वारा ट्रेप किये गये शहपुरा तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य सुनील कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1996 के नियम 9(1) के तहत आदेश जारी इस आदेश में निलंबित भृत्य को निलंबन अवधि के दौरान तहसील कार्यालय कुंडम से संबद्ध किया गया है।
RELATED POSTS
View all