कमिश्नर श्री वर्मा और कलेक्टर श्री सक्सेना आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र

December 19, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…कमिश्नर श्री अभय वर्मा और कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना आज पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत बेनीखेड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने बेनीखेड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में प्रशासन गांव की ओर व जनकल्याण पर्व के संबंध में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी ली और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्राम संपर्क दल से कहा कि नियमित लगभग 50 घरों में संपर्क करें और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन ले। राजस्व महाभियान के विभिन्न घटकों में प्रगति के संबंध में कलेक्टर श्री सक्सेना ने तहसीलदार व पटवारी से जानकारी ली। जिसमें आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर पटवारी पर नाराजगी जाहिर करते हुये उन्हें चेतावनी दी, कि पटवारी अपने हल्का मुख्यालय में रहे और लोगों की समस्याओं का निराकरण पर अपना ध्यान फोकस करने की चेतावनी दी। साथ ही एसडीएम से कहा कि राजस्व अभियान एक महत्वाकांक्षी अभियान है अतः इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य कराए। बेनीखेड़ा में आयोजित शिविर के दौरान भवन अनुज्ञा का आवेदन तुरंत स्वीकृत कर हितग्राही को प्रदान किया गया। शिविर में नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प देकर नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि आवेदनों के निराकरण से संबंधित पूरी जानकारी इस ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की करे। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा चौथा सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसंबर 2024 तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान चलाकर केंद्र शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर एवं लंबित आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाएगा और लाभ से वंचितों को सैचुरेट किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौड,संयुक्त संयुक्त आयुक्त विकास श्री अरविंद यादव, एसडीएम श्री मानवेंद्र सिंह,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज सिंह सहित तहसीलदार व जनपद सीईओ तथा स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all