शुक्रवार को जिले की पांच जनपद पंचायतों की 9ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे सीएम जनकल्याण शिविर
December 19, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी ..…. मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में सुशासन सप्ताह की गतिविधियों भी शुक्रवार को पांच जनपद पंचायतों की 9 ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों के माध्यम से आयोजित की जायेंगी। शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिये जाकर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी।
शुक्रवार को आयोजित होने शिविरों के तहत जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मसंधा और देवरी में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कचनारी व खमरिया, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत भनपुरा-1 व भनपुरा -2 तथा जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बड़गांव सहित जनपद पंचायत वियजराघवगढ़ की ग्राम पंचायत झिरिया और हरदुआकलां में शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों से शासकीय योजनाओं के आवेदन लिये जाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजना से लाभान्वित करने के लिए 11 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों की ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में कैलेंडर के अनुसार निर्धारित अलग – अलग तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराया जाकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही जारी है।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर शिविरों की सुचारू व्यवस्था के लिए सेक्टर अधिकारी, सहायक सेक्टर अधिकारी और सर्वे दल प्रभारी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर श्री यादव ने क्षेत्रवासियों से इन शिविरों में पहुंचकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
RELATED POSTS
View all