सायना महाविद्यालय द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

December 21, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी… सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 का शानदार आयोजन सायना महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनाँक 20, 21 व फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपना पंजीयन कराया है और प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रथम दिवस के मैच के खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति के जीवन मे किसी न किसी खेल विधा का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जब व्यक्ति शरीरिक रूप से फिट रहता है तो वह सभी कार्य को पूरी लगन के साथ करता है। व्यक्ति के जीवन मे खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है, और नियमित रूप से फिट रहना जरूरी है। इसके पश्चात मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें सिंगल में सौम्या, अनामिका नायक, लकी बजाज, हर्ष चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया इसीक्रम में डबल में हर्ष बर्मन एवं हर्ष चौहान व राजीव एवं रौनक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं व महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष व सहायक प्राध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED POSTS

View all

view all