8 July 2026

एफ एल एन मेले में नन्हे मुन्हें बच्चों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन

0

सिहोरा…. समग्र शिक्षा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में जन शिक्षा केंद्र यशोदा खितौला बाजार की अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला लखराम ने एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया।
मेले में कक्षा एक व दो पढ़ने वाले नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभाओं का शिक्षकों शाला प्रबंधन समिति सदस्यों व अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
इस एफ एल एन मेले में बच्चे अपने माता को साथ में लेकर भी आए। मेले में प्रधानाध्यापक तहमीना बानो अंसारी,योगेंद्र मिश्रा प्राथमिक शिक्षक एवम समिति सदस्य स्टाल लगाकर बैठे। स्टॉल में कक्षा 1 व 2 के बच्चे गतिविधियां की एवं एक स्टॉल में पंजीयन किया गया। मेले में पहले स्टॉल पंजीयन किया गया,जिसमें बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया उसके बाद अन्य 3 स्टॉल में शारीरिक विकास जिसमें संतुलन बनाकर चलना, कूदना और पेपर फोल्डिंग के माध्यम से क्षमताओं का आकलन किया गया। द्वितीय स्टॉल बौद्धिक विकास जिसमें मिलान, रंग पहचान, वर्गीकरण और क्रम से लगाना गतिविधियां। तृतीय स्टॉल भाषा विकास जिसमें चित्र वाचन के आधार पर प्रश्नों के जवाब जिसमें कोई भी पांच चीज पूछी गई
चित्र में क्या हो रहा है आदि एवं पढ़ना जैसे शब्दों का पढ़ना, अक्षर का पढ़ना एवं वाक्य का पढ़ना ,गणित की पूर्व तैयारी जिसमें आकार की पहचान जैसे त्रिभुज गोला, स्टार आदि गिनना, अंक पहचान एवं जमा घटा के प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा बच्चों का कोना जिसमें शारीरिक विकास जैसे रंग भरना, भाषा विकास जैसे अक्षर और सरल शब्द तथा मेरा नाम लिखना एवं सामाजिक व भावनात्मक विकास, भाव पहचान का आंकलन किया गया। यह सब गतिविधियां आधारित किया गया। बच्चे जब शारीरिक विकास में गोले के अंदर रस्सी कूदने की गतिविधि एवम सिर पर पुस्तक रखकर हाथ फैलाकर बेलेंस बनाते हुए सीधी और टेढ़ी मेढ़ी रेखा में चल रहे थे तो छोटे बच्चों की गतिविधियों पर अभिभावक समूह, शिक्षक और बच्चे तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन कर रहे थे।बच्चों की सहभागिता के आधार पर एफएलएन मेला रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तहमीना बानो अंसारी वा शिक्षक योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि एफ एल मेला में बच्चों द्वारा बहुत ही उत्साह हुआ उमंग के साथ सहभागिता की गई यह एक ऐसी पहल है जो बच्चों की शारीरिक मानसिक भाषा विकास आदि क्षमताओं का मूल्यांकन करना एवं उनके विकास हेतु गतिविधियों को करना है जो स्कूली परिवेश में बच्चों के विकास के लिए आवश्यक होती हैं।
*शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया नाका में शाला प्रभारी विष्णु पटेल एवं कक्षा एक और दो की प्रभारी श्रीमती ममता पांडे के दिशा निर्देशन कक्षा 1 से विधान वंशकार, अनन्त गौड, कक्षा दूसरी से छात्रों अंशिका पटेल अंशिका बर्मन ऐश्वर्या साहू , पीयूष झारिया, आम बर्मन, अनुज झारिया ने एफ एल एन मेले में विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *