गोसलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

सिहोरा…. गोसलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि घाट सिमरिया पुल के नीचे तीन संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सफेद रंग की कार में तीन युवकों को बैठा पाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संदेहास्पद उत्तर दिए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू और लोहे का बेसबाल डंडा बरामद हुआ।
                         गिरफ्तार आरोपी:
1. मनीष राजपूत (पिता अर्जुन सिंह, उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम आलगोडा।
2. आदित्य सिंह राजपूत (पिता मनोज सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम आलगोडा।
3. आदर्श उर्फ पारस त्रिपाठी (पिता जानकी त्रिपाठी, उम्र    22 वर्ष) निवासी ग्राम आलगोडा।

                जप्ती/बरामदगी:
1. एक 9 एमएम पिस्टल।
2. एक जिंदा कारतूस।
3. एक काले रंग का चाकू।
4. एक लोहे का बेसबाल डंडा।
5. घटना में प्रयुक्त वाहन (सफेद रंग की कार PM20/CG/4407 )

                          आरोपियों के बयान:
• मनीष राजपूत ने पिस्टल और कारतूस को अपना बताया।
• आदित्य सिंह राजपूत ने चाकू को अपना बताया।
• आदर्श त्रिपाठी ने बेसबाल डंडा रखने की बात स्वीकार की।
आरोपियों के पास इन हथियारों और सामानों का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

                               कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
                            सराहनीय कार्रवाई
थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, प्र आर अजीत मिश्रा, वरि आर दूधनाथ, सैनिक मुकेश तिवारी और
क्राइम ब्रांच टीम सउनि धनंजय सिंह, सउनि प्रशांत सोलंकी, प्र आर 958 अटल जंघेला, प्र आर 1483 संजय मिश्रा, आर 2145 राजेश मिश्रा, आर 757 विनय सिंह
पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                   पुलिस की सराहना
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से एक गंभीर अपराध को रोका गया है। गोसलपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता और तत्परता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।आगे की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *