85 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं लगभग 750 kg महुआ लाहन बरामद
January 16, 2025 | by janmatnews.co.in
सिहोरा….आबकारी आयुक्त आदेशानुसार मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन , सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा के गोसलपुर क्षेत्र अंतर्गत रिठौरी, अलगोड़ा, रमखिरिया, कटरा, जुझारी व धमकी में अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहाँ से कुल 25 लीटर हाथ भट्टी शराब, 85 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं लगभग 750 kg महुआ लाहन बरामद किया गया । कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य 84700/- रु है | सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,(च )के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी एवं आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी,फूल सिंह ऐंटिआ,अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

RELATED POSTS
View all