नर्मदा जन्मोत्सव पर्व को दृष्टिगत रखते हुये ई रिक्शा चालकों की ली गयी बैठक

January 31, 2025 | by janmatnews.co.in

जबलपुर… पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्मत उपाध्याय (भा.पु.से) के आदेशानुसार नर्मदा जन्मोत्सव पर्व को दृष्टिगत रखते हुये ग्वारीघाट एवं अन्य क्षेत्रों में चलने वाले ईरिक्शा चालकों की बैठक थाना यातायात मालवीय चौक परिसर में आयोजित की गई। बैठक में ईरिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई तथा नर्मदा जन्मोत्सव पर यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित किये रूट पर चलने तथा निर्धारित सवारी ही वाहनों में बैठाने की हिदायत दी गई तथा बताया गया कि मार्ग की सफेद पट्टी के अंदर ही अपने वाहनों को खड़ा करें, जिससे अन्य वाहनों को कोई समस्या न हों। नर्मदा जयंती के दिन कुछ ईरिक्शा चालकों को वालेण्टियर के रूप में भी उपयोग किया जावेंगा। बैठक मंे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने शीघ्र ही ईरिक्शा के रूट एवं किराया सूची जारी करने के संबंध में बताया । बैठक में उपस्थित ईरिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों के अनुसार अपने वाहन चलाना कहा गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ.सोनाली दुबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, थाना प्रभारी यातायात एवं लगभग 60 ईरिक्शा चालक मौजूद रहें।

RELATED POSTS

View all

view all