अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी संपन्न
जबलपुर……म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड पनागर के द्वारा आज ग्राम कालाडूमर,ग्राम सिंगोत में श्री श्री 1008 महंत नागा श्यामदास जी महाराज प्रेमानंद आश्रम जिलहरीघाट जबलपुर, भारत महरोलिया विकासखंड समन्वयक म.प्र.जन अभियान परिषद पनागर,श्रीमति रोशनी अरविंद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत सिंगोत,संजीत अहिरवार नवांकुर संस्था सेक्टर सिंगोत की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महंत नागा श्यामदास जी महाराज के द्वारा अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि महिलाओं का आज एक ऐसा दिन है जो महिलाओं के अधिकारों और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। यह दिन हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है


विकासखंड समन्वयक पनागर के द्वारा बताया कि महिलाओं का सशक्तिकरण एक ऐसा मुद्दा है जो आज भी पूरे विश्व में एक बड़ी चुनौती है। आज महिलाओं को कई क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर अधिकार मिल रहे हैं। पर उन्हें शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कई बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है लेकिन आज की तारीख में महिलाएं पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है और कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाओं को जब-जब अवसर दिया गया, तब-तब उन्होंने पूरे विश्व को बता दिया कि वे पुरुष के बराबर ही नहीं, बल्कि कई मौकों पर वे उनसे कई गुना बेहतर साबित हुई हैं
रोशनी अरविंद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत सिंगोत के द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन है जो महिलाओं के अधिकारों और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। यह दिन हमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए सदैव प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का संचालन संजीत अहिरवार नवांकुर संस्था सेक्टर सिंगोत के द्वारा किया गया
कार्यक्रम में आभार राजेश पटेल अध्यक्ष प्रस्फुटन समिति कालाडूमर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में अरविंद पटेल बबीता गुप्ता, प्रमिला पटेल,आभा पटेल,नीतू चौबे,पूजा पटेल,उर्मिला बाई कुर्मी,सुदामा राजपूत, रीना कुर्मी के साथ प्रस्फुटन समिति कालाडूमर,सिंगोत के समिति सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया है