जबलपुर….कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड और अन्य अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 110 आवेदन दिये। जिसमें 77 नये आवेदन हैं तथा 33 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण, लाड़ली बहना के पैसे दिलाने, छात्रवृत्ति भुगतान, स्कूल से टीसी दिलाने, पानी, नाली सफाई, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, अभिलेख दुरूस्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री गोंड ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता में लेकर निराकरण करें।

RELATED POSTS
View all