पनागर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती संपन्न

0

जबलपुर….बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महान समाज सुधारक के साथ ही सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे सुशील तिवारी इंदु माननीय विधायक पनागर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर आज व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन पनागर में आयोजित किया गया,

जन अभियान परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के महान विभूतियों के जन्मदिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष भी विकासखण्ड पनागर में विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं विकासखण्ड पनागर के सामुदायिक भवन में बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया,
व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील तिवारी विधायक पनागर, मुख्य वक्ता शिवनारायण पटेल सलाहकार जन अभियान परिषद विशिष्ठ अतिथि अजित सिंह सीटू शासी निकाय सदस्य जन अभियान परिषद रहे,
कार्यक्रम में सर्व प्रथम विगत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या पर निंदा करते हुए मारे नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई, तदोपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
विधायक पनागर सुशील तिवारी इंदु भैया ने कहा कि वास्तव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक सामान्य व्यक्ति नहीं अपितु युगपुरुष थे, उनका जीवन वंचितों एवं पीड़ित वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए समर्पित रहा है वे वास्तव में सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे वे जातिगत और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ थे। वे सच्चे अर्थों में देश के समाज सुधारक रहे हैं आज उनके विचारों और उनके जीवन कृतित्व से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है,
व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिवनारायण जी ने कहा कि संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अत्यंत विपरीत परिस्थित में भी अपने दृढ़ संकल्प एवं मजबूत इच्छा शक्ति से उच्च शिक्षा प्राप्त की, स्वतंत्र भारत के संचालन के लिए सुव्यवस्थित संविधान निर्माण के साथ ही उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के शोषित, पीड़ित वर्गों के लिए कार्य किया, वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उन्होने भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों,अस्पृश्यता,जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के पीड़ित शोषित एवं वंचित वर्गों को शिक्षित एवं जागरूक करने पर जोर दिया, वे हमेशा आर्थिक एवं सामाजिक समानता को एक साथ जोड़ते थे और इसके लिए शिक्षा को मुख्य रूप से महत्व देते थे, शिवनारायण जी ने कहा कि जन अभियान परिषद सामाजिक समानता एवं सह अस्तित्व के लिए समरस समाज निर्माण हेतु सराहनीय एवं प्रभावी कार्य कर रहा है
इस अवसर पर जन अभियान परिषद की शासी निकाय के सदस्य श्री अजित सिंह सीटू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए ही हम अपने देश को समर्थ एवं विकसित बना सकते हैं हम सभी को समरस समाज निर्माण हेतु कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आवाहन पर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्द्धन अभियान एवं जन अभियान परिषद जबलपुर द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई साथ ही जन अभियान के नेटवर्क द्वारा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक भागीदारी बढ़ने हेतु कार्य करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि श्री आनंद जैन ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक भारत महरोलिया ने किया,
इस अवसर पर प्रजीत बंसोड़ तहसीलदार,मजहर अली सीईओ,आशीष शर्मा सीएमओ के साथ नवांकुर संस्थाओं,मेंटर्स एवं सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed