डूडी सरपंच को 10 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा संबल योजना की राशि दिलवाने मांग रहा था 35 हजार
May 8, 2025 | by janmatnews.co.in
आरोपी- सरपंच ग्राम पंचायत डूडी गोपीचंद कोल
घटनास्थल- केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा
रिश्वत राशि- ₹ 10,000/-
जबलपुर/सिहोरा…..आवेदिका धनिया बाई पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि आवेदिका के पति की मृत्यु 2 साल पूर्व हो गई थी संबल योजना के तहत मेरे अकाउंट में ₹200000 आए थे ग्राम डूडी सरपंच गोपीचंद कोल विधवा पेंशन तथा राशन पर्ची बनाने के एवज में
35 हजार रुपए की मांग कर रहा है शिकायत सत्यापन के उपरांत रिश्वत की पहली किस्त ₹10000 रिश्वत लेते हुए केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में लोकायुक्त ने धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है । दल में पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव एवम् अन्य सदस्य मौजूद था।
RELATED POSTS
View all