11 July 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

0


                  05 किलो 122 ग्राम गांजा जप्त

जबलपुर……पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 1 युवक एवं 1 महिला आरोपी को 05 किलो 122 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
थाना प्रभारी गोसलपुर  राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि दिनांक 20/6/25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि वन विभाग डिपो यात्री प्रतीक्षालय मेन रोड़ हाईवे गोसलपुर में 1 युवक एवं 1 महिला संदिग्ध हालत में बैठे हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मुखबिर के बताये हुलिये के महिला एवं युवक दिखे दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हौंने ने पूछताछ पर अपने नाम रोहित कनोजिया उम्र 24 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 राधा कृष्ण मंदिर के पास गोहलपुर एवं सत्ता नाग उर्फ रानी नागा उम्र 32 वर्ष निवासी सौरी विगेंश थाना सोनपुर जिला बौध उड़ीसा बतायी संदेही रोहित कनोजिया के पास रखे एक ग्रे रंग के पिट्ठू बैग में रखे सामान पिट्ठू बैग को खोलकर चैक करने पर 6 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 05 किलो 122 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 2 हजार रूपये का होना पाया गया, आरोपी रोहित कनोजिया ने उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर में अवैध रूप से बेचना बताया आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 05 किलो 122 ग्राम गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सिन्टु कुमार, ऋषि रोहित, मिथलेश राजहंश तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के दिर्नेशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, प्रधान आरक्षक अखिलेश पाण्डे, रूस्तम अली की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *