विश्व विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ का गांधीग्राम आगमन पर भव्य स्वागत

November 15, 2025 | by janmatnews.co.in

सिहोरा ….आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम की सदस्य और मध्य प्रदेश की गौरव, सुश्री क्रांति गौड़ का गांधीग्राम स्थित बघेल निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
               गांधीग्राम में हुआ भव्य स्वागत
बाजार वार्ड गांधीग्राम स्थित बघेल निवास पर विश्व विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ के आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों ने उनका ज़ोरदार अभिनंदन किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल और पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल के नेतृत्व में यह भव्य स्वागत किया गया।
उपस्थित गणमान्य: इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल, दिलीप पटेल, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, ऋतुराज सिंह बघेल, आकाश जैन, अमित परिहार, अनिल चौधरी, सोहन अनन्त नौगरिया, हरिशंकर तिवारी, रेवाशंकर असाटी, और उत्तम तिवारी सहित कई मित्रगण उपस्थित रहे
सभी ने मध्य प्रदेश की इस बेटी का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
            राज्यपाल महोदय ने किया सम्मानित
गौरतलब है कि विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी, सुश्री क्रांति देवी गौड़ को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित ‘राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
राज्यपाल महोदय ने सुश्री क्रांति देवी गौड़ को ₹1 करोड़ की राशि का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।
यह सम्मान मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ के समर्पण और खेल भावना को दर्शाता है, जिन्होंने विश्व पटल पर देश को गौरव दिलाया है

RELATED POSTS

View all

view all