जबलपुर के खिलाड़ियों ने नेपाल काठमांडू में लहराया जीत का परचम

सिहोरा संस्कारधनी के 4 कराटे खिलाड़ियों ने हाल में नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित हुई 7वी साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। गौरव सिंधिया ने 1 स्वर्ण व एक रजत, विशाल रॉय ने एक स्वर्ण , भार्गवी साँखे ने एक स्वर्ण और साहिल बर्मन ने एक काँस्य पदक जीता
ये सभी खिलाड़ी राइट टाउन स्टेडियम में प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव सिंधिया के पास अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष एडवोकेट जय सचदेवा ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
