25 July 2026

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल करेगा अनिश्चित कालीन धरना एवं उग्र प्रदर्शन

0
Screenshot_20260415_163038.jpg

       कलेक्टर कार्यालय कटनी में होगा हल्लाबोल

   मंदिर के सामने शराब दुकान को हटाने का होगा प्रयास

कटनी स्लीमनाबाद, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में दिनांक 16/04/2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना एवं उग्र प्रदर्शन होगा ये आंदोलन शहर के बीचों बीच घंटाघर में हनुमान मंदिर के सामने स्थित शराब दुकान को लेकर होने जा रहा है विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस शराब दुकान को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत पत्र दिए गए लेकिन आज दिनांक तक शराब दुकान नहीं हटी हमे सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है आखिर क्यों हमारी भावनाओं के साथ खेला जा रहा है मंदिर हमारी आस्था के प्रतीक है और इन्हीं आस्था के प्रतीकों के सामने शराब दुकान जैसे कृत्य संचालित हो रहे है जिसके कारण हमारी भावनाएं आहत हो रही है
आपको बता दें कि यह आंदोलन प्रदर्शन 16 अप्रैल को 11 बजे सुबह से प्रारंभ होगा और जब तक शराब दुकान नहीं हटाई जाएगी तब तक ये धरना प्रदर्शन चलता रहेगा प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने बताया कि मंदिरों के सामने शराब के दुकान होना अपने आप में एक शर्मनाक कृत्य है प्रशासन को बार बार अवगत कराया गया लेकिन जिम्मेदार अपनी चुप्पी साधे हुए बैठे है इस आंदोलन प्रदर्शन का एक ही लक्ष्य है कि घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने से शराब दुकान प्रभाव से हटाई जाए नहीं तो ये प्रदर्शन आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा
                   विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कटनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *