वन क्षेत्र में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली वन अमले ने की जप्त

February 23, 2024 | by janmatnews.co.in

वन परिक्षेत्र सिहोरा के अतरिया सर्किल का मामला

सिहोरा रेत माफिया वन क्षेत्र में बहने वाले नदी और नलों से रेत का अवैध उत्खनन लगातार कर रहे हैं। रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए वन मंडल अधिकारी जबलपुर ऋषि मिश्रा द्वारा अलग-अलग व्रत में टीम गठित की गई। वन परिक्षेत्र सिहोरा की अतरिया सर्कल में वन विभाग के अमले ने गुरुवार रात रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर की राजसात की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
अनुविभागीय अधिकारी वन सिहोरा एम एल बरकडे ने बताया कि वन पर क्षेत्र सिहोरा के अंतर्गत आने वाली अतरिया सर्किल के नालों और नदियों में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने रेंजर सिहोरा जे डी पटेल के निर्देशन में टीम गठित की गई दल प्रभारी इंद्र कुमार बड़गेंया डिप्टी रेंजर अतरिया एवं वनरक्षक गोपाल धुर्वे, विजय राजपूत, नरेश बर्मन द्वारा गस्ती के दौरान कक्ष क्रमांक पी 31 क्षेत्र में अवैध रेत का उत्खनन करते हुए एक आईसर ट्रेक्टर पकड़ा। पूछताछ के दौरान संबंधित ट्रैक्टर मग्गा राय ग्राम रानीताल बताया गया। ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 एवं 52 के तहत ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अपराध क्रमांक 3865/16 का प्रकरण दर्ज कर वाहन के राजसात की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all