नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0

सिहोरा….. थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्राम धनगवां के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोंडिया निवासी उदय उपाध्याय (पिता प्रदीप उपाध्याय) सुबह अपने घर से बाइक क्रमांक एमपी 20 एमएल 4015 से दवाइयां लेने जबलपुर जा रहा था। जैसे ही वह धनगवां के पास नेशनल हाईवे 30 पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 70 एलटी 4362 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने तत्काल उसे शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर सिहोरा थाने में खड़ा करवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *