BREAKING NEWS: सिहोरा के गोसलपुर बायो फ्यूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान सिहोरा
सिहोरा …..तहसील के गोसलपुर स्थित खिन्नी रोड पर बने ईको हारबेस्ट बायो फ्यूल प्लांट में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
आग बुझाने के लिए जबलपुर, कटनी, सिहोरा, पनागर और मझौली से लगभग एक दर्जन दमकल वाहन और टैंकर मौके पर पहुंचे। दोपहर से देर रात तक आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा।
प्लांट में खुले में रखे गेहूं की नरवाई के रोल पूरी तरह जलकर खाक हो गए, वहीं वेयरहाउस और मशीनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
⚠️ गंभीर लापरवाही उजागर
प्लांट में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी सामने आई है—
▪️ बाउंड्रीवाल और ड्रिप सिस्टम का अभाव
▪️ नरवाई के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन
▪️ फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी
▪️ प्रशिक्षित स्टाफ और इंजीनियर का अभाव
⛽ पास में मौजूद पेट्रोल पंप और गैस गोदाम तक आग पहुंचने का खतरा था, लेकिन समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया गया।
♂️ घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है।
इस लापरवाही भरे हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

