सिहोरा मंडी में दलहन खरीदी को लेकर बैठक संपन्न
पारदर्शिता व सरल प्रक्रिया पर जोर

सिहोरा……. आगामी दलहन (मूंग एवं उड़द) खरीदी को लेकर कृषि उपज मंडी सिहोरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडी प्रावधानों के अनुरूप कृषकों एवं व्यापारियों के लिए क्रय-विक्रय प्रक्रिया को सहज, सरल एवं पारदर्शी बनाना रहा।

बैठक में लाइसेंसधारी व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों ने ई-मंडी प्रणाली के अंतर्गत कृषि उपज के प्रवेश, अनुबंध, तौल एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही मंडी की संरचनाओं को सुदृढ़ बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी चर्चा की गई।
बैठक में मंडी सचिव श्रीमती सविता धुर्वे, मंडी निरीक्षक श्री खेमकुमार पनिका, सहायक ग्रेड-3 श्री नरेंद्र गर्ग सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। इनमें मन्नूलाल लल्लूलाल, वंदना इंडस्ट्रीज, सिहोरा दाल मिल, झूलेलाल ट्रेडर्स, महेश ट्रेडर्स, गोविंद ट्रेडर्स, अरविंद चौदहा, लक्ष्मी नारायण रामप्रताप, संतोष अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने अपने सुझाव साझा किए।
मंडी प्रशासन ने सभी सुझावों पर विचार कर आगामी खरीदी सत्र को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने का आश्वासन दिया।
