मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी का सिहोरा आगमन, अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट
सिहोरा… कुछ दिन पूर्व जबलपुर उच्च न्यायालय में सम्पन्न हुए मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव उपरांत जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी सिहोरा सिविल कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अधिवक्ता संघ सिहोरा के सदस्यों से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया और आत्मीय चर्चा की।
इस दौरान न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां अधिवक्ताओं ने श्री त्रिवेदी का स्वागत किया। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके पश्चात श्री त्रिवेदी अधिवक्ता मयंक जरगर के निवास पहुंचे, जहां आयोजित स्नेहिल अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ सिहोरा के अध्यक्ष रविदीप सिंह वैस, अपूर्व त्रिवेदी, संदीप कारपेंटर, शुभम मिश्रा, कन्हैया बड़गैंया, मयंक जरगर, अंशुल ठाकुर, मनीष तिवारी, साहिल श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


