जन सुनवाई में 78 शिकायतें सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

जबलपुर……. आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जन सुनवाई में कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया और संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी मामलों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
इस जन सुनवाई में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा शहर एवं देहात के थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई कर आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *