विश्व पर्यावरण दिवस पर सिहोरा में हरियाली की पहल

0

सिहोरा…..विश्व पर्यावरण के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिहोरा द्वारा बस स्टैंड, खितोला क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “हरित पर्यावरण – स्वच्छ भविष्य” को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सिहोरा के माननीय अध्यक्ष ने की, जबकि पूर्व विधायक श्री दिलीप दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती गौरा देवी विश्वकर्मा, श्री प्रमोद चौधरी, श्री अंकुश नायक, श्री विनय पाल, श्री सुप्पी बर्मन सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गौरव चौधरी एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के “अमृत हरित महा अभियान” के अंतर्गत नगर को हराभरा बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ी के नाम” का संदेश देते हुए नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस दौरान कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

नगर पालिका परिषद सिहोरा द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जाएगा, ताकि सिहोरा को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *