100 साल पुराना कुआं मिट्टी में मिलाया, शासन के आदेश की खुली अवहेलना सिहोरा
सिहोरा…..लगभग 100 वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्यास बुझाने वाला ऐतिहासिक कुआं अब मिट्टी के ढेर में तब्दील कर दिया गया है। जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया मोहन सरकार द्वारा कुएं और तालाबों को सुरक्षित कर उनके जीर्णोद्धार के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में, जब जल स्रोतों को संरक्षित करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, तब वार्ड नंबर 6 में स्थित इस प्राचीन कुएं को मिट्टी से भर दिया गया। यह कदम न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शासन की मंशा के भी विपरीत है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यह कुआं वर्षों से जल संकट के समय सहारा रहा है, लेकिन सत्ता के दबाव और लापरवाही के चलते इसे खत्म कर दिया गया।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कुएं को पुनः संरक्षित कर उसका जीर्णोद्धार किया जाए।

बाकी जानकारी नियत ही मिलती ही रहेगी

