सिहोरा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
सिहोरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के सिहोरा नगर आगमन पर जनपद पंचायत सदस्य श्री नीरज पांडेय जी के निवास पर उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल रमेश पटेल रमेश तिवारी , राजेश दाहिया , पुष्पराज सिंह बघेल जी, नीलू बाजपेयी, दीपक तिवारी, भारत पटेल, अरुण पटेल, चंद्रजीत पटेल, विनीत पटेल, अभिषेक पांडेय, आशीष यादव एवं दीपक मल्लाह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित जनों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी का पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन के साथ स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।


