वार्षिकोत्सव में साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति ने किया विभिन्न संस्थाओं का सम्मान

0


             पुस्तक विमोचन,काव्य गोष्ठी का भी आयोजन
सिहोरा-नगर की साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति ने अपने वार्षिकोत्सव समारोह में संस्थाओं,पत्रकारों, विशिष्ट जनों का सम्मान करने के साथ दो पुस्तकों का विमोचन एंव काव्य गोष्ठी का भी शानदार आयोजन किया।
कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव सियाबल्लभ दास वेदांती महाराज के मुख्य आतिथ्य,अश्वनी कुमार पाठक वरिष्ठ साहित्यकार की अध्यक्षता,संतोष बरकड़े विधायक,नित्य निरंजन खम्परिया पूर्व विधायक सिहोरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। जिसमें सम्मान,विमोचन व काव्य पाठ के मिले जुले कार्यक्रम में नगर की विभिन्न प्राचीन- नवीन साहित्यिक, सांस्कृतिक,क्रीड़ा संस्थाओं में पंचशील,जूही,वीणा, समता,ऐंग्लो क्लब,एम सन क्लब,नवनीत समिति के साथ जबलपुर की समवेत स्वर संस्था को सम्मानित किया गया। इसी तरह विशिष्ट जन सम्मान से गोविंद गुप्त,अमित मिश्रा,नरेंद्र त्रिपाठी,सावन पहारिया,हवलदार उजियार सिंह,अमित विश्वकर्मा,रश्मि पटेल,सुरेंद्र पटेल,के.पी.चौहान के साथ देश का चौथा स्तंभ मीडिया के द्वारा सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक
,साहित्यिक खबरों के माध्यम से समाज में ऊर्जा का संचार करने के लिए नगर के करीब एक दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। होटल यशराज में आयोजित समारोह में पान उमरिया के साहित्यकार राजा चौरसिया को साहित्य अकादमी के द्वारा वर्ष 2024 का प्रादेशिक हरीकृष्ण देवसरे ( बाल साहित्य) पुरस्कार उनके काव्य संग्रह ” बचपन है फुलवारी ” पर घोषित किया गया है इसके लिए उनका मुख्य रुप से सम्मान किया गया। इसी तरह संस्था अध्यक्ष डॉ.अरुणा पाण्डे की पुस्तक ‘देखी सुनी कही’ व श्रीमती आशा अवस्थी की दो पुस्तकों कठपुतली,चल पड़े हैं कदम का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया।नारायण तिवारी,मुकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। विभिन्न कवियों में विजय बागरी विजय,अनिल मिश्रा,चंद्र किशोर श्रीवास्तव चंदन,सुशील जैन,आशा निर्मल जैन,सुषमा खरे,प्रकाश सिंह ठाकुर,प्रमोद दाहिया,जितेंद्र पटवा नीरस,सुशील शर्मा,शिवम शर्मा,लक्ष्मीनारायण
पटेल,इंद्रसिंह राजपूत,शरद जायसवाल,डॉ.प्रद्दुम्न मिश्रा,नीरज पाण्डे,विश्वास पटेल,रमेश सेन बमचक आदि के काव्य पाठ का काविद्वत जन,साहित्य प्रेमियों ने खूब आनंद उठाया। सफल बनाने में राजकुमार महोबिया,आशुतोष तिवारी,अपर्णा शुक्ला,विनीता तिवारी,सुदीप पाण्डे,निधि पाण्डे,प्राची तिवारी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed