जबलपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर NO FLY ZONE घोषित हो

0

जबलपुर……माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार का 20 एवं 21 जून 2026 को जबलपुर भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) ने डुमना विमानतल, सर्किट हाउस क्रमांक 1, एम.ई.एस. रेस्ट हाउस, गैरीसन ग्राउंड कार्यक्रम स्थल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर एवं निर्धारित रूट के 15 किलोमीटर के आवागमन क्षेत्र को NO FLY ZONE घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन (Drone), यूएवी (UAV), पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, पतंग अथवा अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (बी.एन.) के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे राष्ट्रपति महोदया का दौरा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed