सिहोरा…. सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत संचालित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र कछपुरा एवं कृत्रिम गर्भाधान अगरिया के तहत
मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के द्वारा समुन्नत प्रजनन योजना के अंतर्गत पशु प्रजनन कार्यक्रम योजना के वित्तीय वर्ष 2023 .24 के निर्धारित लक्ष्य के तहत ग्राम घुघरी गोसलपुर निवासी सुखदेव पटेल ग्राम चिखली मंदोवर निवासी शिवकुमार दाहिया को उन्नत प्रजनन नस्ल को बढ़ाने के
तहत मुर्रा नस्ल का साठ हजार का पडा प्रदान किया गया आपको बता दें की इस योजना के तहत 75% अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जाता हैं एवं 15% हितग्राही का अंशदान रहता है
शुक्रवार को स्वस्थ हालत में दोनों हितग्राहियों को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकार डॉ. शशांक दुबे एवं डॉ. पंकज पटेल की उपस्थिति में दोनों हितग्राहियों को
स्वस्थ अवस्था का मुर्रा नस्ल का पडा प्रदान किया गया

RELATED POSTS
View all