11 July 2026

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में इंडियन रेडक्रास सोसायटी का सम्‍मान समारोह संपन्‍न

0

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज इंडियन रेडक्रास सोसायटी का सम्‍मान समारोह कलेक्‍ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्‍सक व समाज सेवी डॉ. जितेन्‍द्र जामदार, डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. सौरभ बड़ेरिया सहित कार्यकारिणी के सदस्‍य मौजूद थे। समारोह में बताया गया कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा जन कल्‍याण के लिये रेडक्रास सोसायटी में 36.75 लाख से अधिक की राशि की आर्थिक सहायता की गई। साथ ही पीडि़त मानवता की रक्षा के लिये मेगा ब्‍लड डोनेशन के माध्‍यम से 7 सितम्‍बर 2022 को 3 हजार यूनिट से ज्‍यादा का ब्‍लड कलेक्‍शन किया गया। रेडक्रास के माध्‍यम से मानवता की सेवा के इस ऐतिहासिक कार्य में योगदान देने वाले समाज सेवी व अधिकारी-कर्मचारियों को शील्‍ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि समाज सेवा के लिये जिला रेडक्रास सोसायटी की लगातार भागीदारी रहती है। रेडक्रास के माध्‍यम से समाज सेवा से जुड़े बहुत से काम होते है और आगे भी होते रहेंगे। इसमें सोसायटी के सभी सदस्‍यों की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्‍होंने कहा कि जिले में भिक्षावृत्ति को दूर करने और स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूकता लाने के लिये जनता की भागीदारी से जन जागरूकता का अभियान चलाकर इस दिशा में कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य किया जा सकता है। उन्‍होंने स्‍वच्‍छता के प्रति अभियान चलाने के लिये कहा कि रोको-टोको अभियान चलाकर गंदगी न करने तथा स्‍वच्‍छता के मापदंडो को बनाये रखने के लिये सामाजिक वातावरण बनाने का आग्रह किया। समारोह में डॉ. जितेन्‍द्र जामदार ने भी भिक्षावृत्ति के रोकथाम तथा समय-समय पर ब्‍लड डोनेशन कैम्‍प आयोजित करने संबंधी विचार व्‍य‍क्‍त किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *