आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
March 11, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय में होने वाले होली, रंग पंचमी, रामनवमी, रमजान, ईद-उल-फितर आदि पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से कहा कि पर्वों के दौरान धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर-मस्जिद के आस-पास नगर निगम समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति समुचित रूप से सुनिश्चित हो। समिति के सदस्यों ने कहा कि सभी धार्मिक पर्वों में जैसा प्रशासन का सहयोग मिलता है वैसा मिलता रहे। रमजान के दौरान रातों में मस्जिद में आने-जाने में सुविधा हो इसके लिये विशेष व्यवस्था की आपेक्षा की गई। रामनवमी के दौरान पूजा के पूर्व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि सभी धार्मिक पर्वों को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें। समिति के सदस्यों ने जो मांग की हैं उनपर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाये रखना सभी का दायित्व है। पहली बात गंदगी कम करें और दूसरी बात उसकी सफाई समय पर कर ली जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मी सीमित हैं, इसलिये सफाई को लेकर माहौल बनाये और गंदगी न करें। धार्मिक स्थलों के आस-पास नगर निगम आवश्यक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। साथ ही बिजली, पानी व राशन समय पर मिल जाये यह भी सुनिश्चित किया जायेगा
RELATED POSTS
View all