लोकसभा निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
March 16, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने लोकसभा निर्वाचन के सुचारू संचालन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची तैयार करने संबंधी कार्यों के लिये सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सक्सेना द्वारा लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त करने विधानसभा क्षेत्र पाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन, विधानसभा क्षेत्र बरगी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आधारताल, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर के लिए डिप्टी कलेक्टर को, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रांझी, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोरखपुर, विधानसभा क्षेत्र पनागर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जबलपुर ग्रामीण तथा विधानसभा क्षेत्र सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
क्रमांक/1120/मार्च-252/जैन
RELATED POSTS
View all