सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर, झण्डे-बैनर हटाने की कार्यवाही शुरू
March 16, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिले में सार्वजनिक एवं शासकीय सम्पत्तियों से विरूपण हटाने की कार्यवाही जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर की जा रही इस कार्यवाही के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र सहित जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय पर लगे बैनर, पोस्टर, झण्डे, फ्लैक्स हटाए गए। सम्पत्ति विरूपण हटाने की यह कार्यवाही पुलिस, नगर निगम, राजस्व विभाग एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अमले द्वारा की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार गठित दलों को सम्पत्ति विरूपण के मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता का भी कड़ाई से पालन कराने की हिदायत अधिकारियों को दी
RELATED POSTS
View all