गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषण आहार,

March 21, 2024 | by janmatnews.co.in

               ग्राम पंचायत भाटादोंन का मामला
सिहोरा- गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केदो में निशुल्क पोषण आहार देने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है लेकिन सिहोरा के नजदीकी गांव भाटादोन ग्राम पंचायत में महिलाओं को पोषण आहार वितरित नहीं किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप कुमार श्रीवास ने जिला पंचायत सीईओ से की है सरपंच ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क पोषण आहार देने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है लेकिन पिछले 1 वर्ष से ग्राम पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र में नियुक्त सुपरवाइजर द्वारा लापरवाही बरतें हुए गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरित नहीं किया जा रहा है इस संदर्भ में जिला पंचायत सीईओ को जांच कर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है
इनका कहना है
मामला मेरे संज्ञान में आया हुआ है आंगनबाड़ी को नोटिस जारी किया हुआ है साथ ही इनका एक माह का वेतनमान रोका गया है अग्रिम कार्यवाही जारी है

            महिला बाल विकास अधिकारी सिहोरा

               श्रीमती संगीता मिश्रा

RELATED POSTS

View all

view all