होली एवं धुरेड़ी पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी होंगे जिम्मेदार.
March 23, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में पदस्थ सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पाबंद किया है श्री सक्सेना ने इस संबंध में आदेश जारी कर अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने, किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल अपर जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को देने की हिदायत दी है । उन्होंने नगर निगम, विद्युत विभाग एवं होमगार्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पूर्व सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों पर मोटर वोट व गोताखोरों की तैनाती के निर्देश भी दिए हैं
RELATED POSTS
View all