रिश्वत लेते पकड़े गये दोनों कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित
April 9, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त कार्यालय की कार्यवाही में रिश्वत लेते पकड़े गये गोरखपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ दोनों कर्मचारियों को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में तहसीलदार गोरखपुर का प्रवाचक सहायक ग्रेड-तीन ऋषिकांत पांडे एवं गोरखपुर तहसील कार्यालय से संबद्ध कार्यालय संचालक महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का सहायक ग्रेड-दो शामिल है। दोनों कर्मचारियों के निलंबन आदेश कल सोमवार की देर शाम को ही जारी कर दिये गये थे। ज्ञात हो कि गोरखपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ दोनों कर्मचारियों को विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को दोपहर की गई कार्यवाही में नामान्तरण के एक प्रकरण में आवेदक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। निलंबित कर्मचारियों में अशोक रजक को निलंबन काल में तहसील कार्यालय कुंडम तथा ऋषिकांत पांडे को तहसील कार्यालय सिहोरा से संबद्ध किया गया है।
RELATED POSTS
View all