कलेक्‍टर ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये शीतल पेयजल की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

April 13, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर….विगत दिवस कृषि उपज मंडी जबलपुर की कमियों को दूर करने के लिये निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने मंडी प्रागंण में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के लिये निर्देश दिये। साथ ही मंडी में आने वाले कृषकों एवं सर्वसंबंधितों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये। यद्यपि मंडी में 11 नग पानी की बडी टंकियों एवं 02 नग आर.ओ. चालू स्थिति में पाये गये एवं मंडी में उपस्थित कृषकों से चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा बताया कि मंडी में शीतल पेय जल की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्‍होंने इस दौरान कृषि विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया गया। श्री गौड ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंडी सचिव को शीतल पेय जल हेतु अतिरिक्त मिट्टी के मटके रखने के निर्देश भी दिये गये।

RELATED POSTS

View all

view all