8 July 2026

भक्ति की शक्ति में जुजावल में प्रकट हुए महावीर हनुमानजमीन की गहराई में खोदने पर मिली हनुमान जी की प्रतिमा

0
IMG-20240420-WA0265.jpg


कटनी….आज भी भक्ति में शक्ति है आज भी ऐसे भक्त है जिन्हे भगवान की अटल भक्ति प्राप्त होती है जी हां ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत जुजावल का है जहा ग्राम के ही एक व्यक्ति राजकुमार हल्दकार को रात्रि कालीन महीनो से स्वपन आते थे हनुमान जी स्वयं स्वपन में आकर कहते थे की जुजावल में एक स्थान पर मेरी प्रतिमा गड़ी हुई है जिसके बाद राजकुमार हल्द्कार ने ये सब बात ग्राम वासियों सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग के कार्यकर्ताओ को बताई जिसके बाद स्वपन में बताए गए स्थान आज शनिवार  को सुबह से खुदाई कराई गई सुबह के लगभग 10 बजकर 20 मिनट में एक चमत्कार हुआ लगभग 20 फिट की गहराई में हनुमान जी महराज की प्रतिमा दिखाई दी जिसे देखकर लोगो ने जोर जोर से जयकारा लगाना शुरू कर दिया जय जय श्री राम के नारों से पूरा ग्राम गुंजायमान हुआ प्रतिमा पर लोगो ने खूब नारियल प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया ये पूरा मामला भक्ति की पराकाष्ठा को दर्शाता है ग्राम वासियों सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने बताया की जल्द ही हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना वेद मंत्रों द्वारा किसी मंदिर में की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *