उमेश मिश्र प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद का अल्प प्रवास हुआ स्लीमनाबाद में

April 24, 2024 | by janmatnews.co.in

जन जागरण अभियान को लेकर आयोजित की बैठक
कटनी , जैसा की समाज में विश्व हिंदू परिषद की एक अहम भूमिका होती है फिर चाहे वो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हो धार्मिक आयोजनों में हो सामाजिक कार्यक्रमों में हो या फिर राष्ट निर्माण के लिए हो विश्व हिंदू परिषद समाज में अपनी एक अलग छाप छोड़ता है इसी तारतम्य में बुधवार को देर शाम महाकोशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्र ने स्लीमनाबाद हरिदास पुर प्रखंड में एक बैठक आयोजित की बैठक कृष्ण कृपा धाम भेड़ा में संपन्न हुई बैठक का मूल उद्देश्य सत प्रतिसत मतदान था बैठक में मुख्य रूप से संत चरण बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज भी उपस्थित रहे बैठक के दौरान प्रांत मंत्री उमेश मिश्र ने बताया की हमारा एक मात्र उद्देश्य है लोगो को जागरूक करना हमारा संगठन एक हिंदू वादी संगठन है हम किसी पार्टी विशेष के लिए कार्य नही करते है लेकिन राष्ट निर्माण के लिए सत प्रतिसत मतदान हो ये ज़रूरी है क्योंकि हमे अपनी सरकार चुनने का ये मौका हमे हमारा लोकतंत्र देता है और हमे इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हुए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए इस दौरान प्रांत पद अधिकारी जिला पद अधिकारियों सहित हरिदास पुर प्रखंड के पद अधिकारी मौजूद रहे

RELATED POSTS

View all

view all